एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपने बॉयफ्रेंड रोहमान शॉल और अपनी दोनों बेटियों रेनी और अलिसा के साथ क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए इन दिनों दुबई में हैं. सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटियों के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरें शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा है, 'सब कुछ पॉसिबल है. जब तक हम उम्मीद नहीं हारते हैं. हमारी खुशियों को कोई भी दबा नहीं सकता है. आप सभी को ढेर सारा प्यार जिन्होंने कभी हार नहीं मानी और मुझे भी नहीं मानने दिया. लव यू दोस्तों. शुक्रिया.' इस पोस्ट पर रोहमन ने कमेंट करके कहा 'माय लाइफलाइन्स'.