बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) एक वर्सटाइल एक्टर रहें. छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग के सफर की शुरुआत करने वाले सुशांत की मौत के एक साल बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो CID के एक स्पेशल एपिसोड में सुशांत दिखाई दिए थे.
इस शो पर वो अपनी फिल्म 'ब्योमकेश बख्शी' को प्रमोट करने आए थे. सुशांत CID के इस एपिसोड में एसीपी प्रद्युम्न, दया, अभिजीत के साथ मुंबई और कोलकाता में हो रहे मर्ड्स से जुड़ा केस सॉल्व करते दिखाई दिए थे. सुशांत की बरसी से पहले एक बार एक्टर के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.
टीवी के हिट सीरियल 'पवित्रा रिश्ता' में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ नजर आए सुशांत ने 'मानव' के तौर घर घर में पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे!' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था. साल 2015 में CID के खास एपिसोड में सुशांत ने छोटे पर्दे पर वापसी की थी.