SC On Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी को 'सुप्रीम' फटकार, कहा- अंग-अंग से टपकता है भ्रष्टाचार

Updated : Aug 05, 2021 11:01
|
Editorji News Desk

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) के खिलाफ बेहद तल्ख टिप्पणी की है. सर्वोच्च अदालत ने बुधवार को सुनवाई के दौरान कहा कि प्राधिकरण के चेहरे ही नहीं, उसके मुंह, नाक, आंख सभी से भ्रष्टाचार टपकता है.

सुप्रीम अदालत ने ये टिप्पणी सुपरटेक (Supertech) के नोएडा एक्सप्रेस स्थित एमराल्ड कोर्ट प्रोजेक्ट मामले में अथॉरिटी के अपने अधिकारियों के बचाव करने और फ्लैट खरीदारों की खामियां बताने पर की.

बुधवार को इस मामले की सुनवाई जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ और जस्टिस एमआर शाह की पीठ ने की. इस दौरान अथॉरिटी अपने अधिकारियों का बचाव करते हुए कहा, इस प्रोजेक्ट में किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है. इसके साथ अथॉरिटी ने खरीदारों की कमियां भी गिनाई.

ये भी पढ़ें:  Judge Death Case: जज की मौत की जांच CBI के हवाले, मामले में आरोपियों के होंगे 6 तरह के टेस्ट

दूसरी तरफ सुपरटेक के वकील ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने जिन दो टावरों को गिराने का आदेश दिया है, उनमें नियमों की अनदेखी नहीं की गई है.

उन्होंने खरीदारों की नीयत पर भी सवाल उठाए. इस पर जस्टिस शाह ने कहा, अथॉरिटी को तटस्थ रुख अपनाना चाहिए. ऐसा लग रहा है कि आप बिल्डर हैं. आप उनकी भाषा बोल रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि आप फ्लैट खरीदारों से लड़ाई लड़ रहे हैं.

Supreme CourtNoida AuthoritySupertech

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?