FB और WhatsApp को SC ने कहा- लोगों की निजता की रक्षा करना हमारा कर्तव्य

Updated : Feb 15, 2021 15:14
|
Editorji News Desk

व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है. इस मसले पर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए WhatsApp और Facebook से कहा है कि वह यह लिखकर दे कि यूजर्स का डेटा किसी तीसरी पार्टी के साथ साझा नहीं किया जाएगा. कोर्ट ने कहा कि मेसेजिंग ऐप की नई नीति के मद्देनजर लोगों की गोपनीयता की सुरक्षा के लिए उसे हस्तक्षेप करना ही होगा. सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी को फटकार लगाते हुए कहा कि आप भले 2 या 3 ट्रिलियन की कंपनी होंगे, लेकिन लोग अपनी निजता की कीमत इससे ज़्यादा मानते हैं और उन्हें ऐसा मानने का हक है. कोर्ट ने इस केस में फेसबुक, केंद्र सरकार और व्हाट्सऐप को नोटिस जारी कर इस बात पर सफाई मांगी है कि क्या वो यूजर्स का डाटा शेयर करते हैं, और अगर करते हैं तो कैसे डाटा शेयर किया जाता है?  

दरअसल एक जनहित याचिका में कहा गया है कि इन ऐप्स के जरिए लोगों का डेटा लीक किया जा रहा है. यही नहीं ये आरोप भी है कि WhatsApp और Facebook यूरोप के लिए अलग मापदंड रखते हैं और भारत के लिए अलग, जो कि सरासर गलत है. इस मामले पर अगली सुनवाई अब 4 हफ्ते बाद होगी. 

WhastAppFacebook

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?