Asaram Bail Rejected: बलात्कार के मामले जोधपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर आसाराम को जमानत देने से मना कर दिया है. 80 साल के आसाराम ने आयुर्वेदिक इलाज करवाने के लिए 6 हफ्तों की जमानत मांगी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी. अदालत ने कहा कि जेल में ही आयुर्वेदिक इलाज की व्यवस्था करवा दी जाए.
आसाराम के वकीलों का कहना है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद से आसाराम को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही हैं. इसलिए आसाराम ने उत्तराखंड के एक आयुर्वेदिक केंद्र में अपना इलाज कराने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की थी.
यह भी पढ़ें: Supertech: बिल्डर को SC से बड़ा झटका, गिराए जाएंगे नोएडा में अवैध बने दो 40 मंजिला टावर