देश की पहली महिला चीफ जस्टिस (woman chief justice) बनने का रास्ता साफ हो गया है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (collegium) के सभी 9 नामों की सिफारिश को केंद्र की मंजूरी मिल गई है. इन नामों में तीन महिला जज भी शामिल हैं. इसमें से जस्टिस नागरत्ना (Justice Nagaratna) भारत की पहली महिला चीफ जस्टिस बन सकती हैं. केंद्र की ओर से कॉलेजियम की सिफारिशें मानने का मतलब ये भी है कि अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) में सभी मौजूदा खाली जगहें भर जाएंगी. आइए जान लेते हैं केन्द्र सरकार की ओर से किन नामों को मंजूरी मिली है.
ये भी पढ़ें: Pegasus Case: ममता सरकार से SC ने कहा- फिलहाल आप जांच नहीं करिए
सुप्रीम को मिलेंगे ये 9 नए जज
कर्नाटक हाई कोर्ट की जज जस्टिस बी वी नागरत्ना
तेलंगाना हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस हिमा कोहली
गुजरात हाई कोर्ट की जज जस्टिस बेला त्रिवेदी
कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ए एस ओका
गुजरात हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विक्रम नाथ
सिक्किम हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस जे के माहेश्वरी
केरल हाई कोर्ट के जज जस्टिस सी टी रविंद्रकुमार,
मद्रास हाई कोर्ट के जज एम एम सुंदरेश
वरिष्ठ वकील पी एस नरसिम्हा सीधे SC में बनेंगे जज
बता दें कि चीफ जस्टिस एन वी रमना की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कॉलेजियम की बैठक के बाद 9 जजों की नियुक्ति की सिफारिश केंद्र को भेजी गई थी. कॉलेजियम ने पहली बार तीन महिला न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है