कथित रेप के एक मामले पर आई सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी पर अदाकारा तापसी पन्नू बुरी तरह से भड़क गईंं. लाइव लॉ के एक ट्वीट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने रेप के एक आरोपी से सोमवाार को पूछा कि क्या वो उस पर आरोप लगाने वाली महिला से शादी करेगा? इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए तापसी ने लिखा- 'क्या किसी ने लड़की से ये सवाल पूछा? क्या वो रेपिस्ट से शादी करना चाहती है? क्या ये एक सवाल है? ये मसले का हल है या सज़ा? ये बेहद घिनौना है!'