'सुपर डांसर 4' (Super Dancer 4) में रवीना टंडन (Raveena Tandon) और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) साथ में कातिलाना डांस करती नजर आएंगी. दोनों फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' के हिट गाने 'चुरा के दिल मेरा' पर डांस करेंगी. सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें शिल्पा और रवीना हुक स्टेप कर रही हैं. दोनों को इस कदर जबरदस्त डांस करता देख गीता कपूर उनके लिए तालियां बजाती हैं.
बता दें शिल्पा शेट्टी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हंगामा 2' में इस गाने को रीक्रिएट किया गया है. लुक्स की बात करें तो शो में रवीना बहुत ही ग्लैमरस अवतार में दिखाई देंगी. उन्होंने शो के लिए सीक्वेंस वाली ब्लैक साड़ी कैरी की है. वहीं शिल्पा शेट्टी इंडो वेस्टर्न ड्रेस में अपनी खूबसूरती से कहर ढाती दिखेंगी.
ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'हंगामा 2' में 'चुरा के दिल मेरा' को रीक्रिएट किया गया