बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर हॉट एंड बोल्ड लुक के चलते सुर्खियों में रहती हैं. अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में सनी ने लैवेंडर कलर का को- सेट पहना हुआ है. जिसमें वो काफी एलिगेंट नज़र आ रही हैं. लैवेंडर कलर इस समर सीजन काफी ज़्यादा पसंद किया जा रहा है. प्लीटेड वाइड लेग पैंट के साथ क्रॉप टॉप का ये कॉम्बिनेशन आपको ग्लैमरस लुक और कंफर्ट दोनों ही देगा. इस ऑउटफिट के साथ सनी ने एक क्लच कैरी किया है जिसपर एक नोट प्रिंट है. ये क्लच काफी कूल और अट्रैक्टिव लग रहा है. सनी ने अपने लुक को लाइट मेकअप और सॉफ्ट कर्ल्स के साथ कंप्लीट किया है.