US OPEN के दूसरे दौर में 'बर्थडे ब्वॉय' डॉमनिक थीम से हारे सुमित नागल

Updated : Sep 04, 2020 10:48
|
Editorji News Desk

यूएस ओपन के मेंस सिगल्स में सुमित नागल की हार के साथ भारत का सफर खत्म हो गया. सुमित को ऑस्ट्रियन टेनिस स्टार डॉमनिक थीम ने अपने बर्थडे के दिन खेले मुकाबले में शिकस्त दी. नंबर 3 सीड थीम ने सुमित को 3 सेटों में 6-3, 6-3, 6-2 से हराया. इस जीत के साथ थीम अगले राउंड में प्रवेश कर गए हैं. ये पहली बार था जब टेनिस कोर्ट पर थीम और सुमित आमने सामने थे, जिसमें 122वीं सीड भारतीय टेनिस स्टार को हार मिली. इससे पहले टूर्नामेंट का पहला मैच जीतकर वो 7 साल में ग्रैंडस्लैम में मैच जीतने वाले पहले भारतीय टेनिस स्टार बने थे.

US OPENSumit Nagal

Recommended For You