मोदी पर बरसे 'बादल', पूछा- किसानों से क्यों नहीं मिलते प्रधानमंत्री?

Updated : Feb 01, 2021 20:07
|
Editorji News Desk

सोमवार को शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. सोमवार को उन्होंने संसद परिसर में हरसिमरत कौर बादल और हनुमान बेनीवाल के साथ मिल विरोध प्रदर्शन किया. बादल ने कहा कि किसान कड़ाके की सर्दी में खुले आसमान के नीचे आंदोलन कर रहे हैं क्या पीएम वहां जाकर उनसे मुलाकात नहीं कर सकते? क्या मोदी जी के मंत्री किसानों से नहीं मिल सकते? बादल ने बजट को लेकर कहा कि जो भी सदन में पेश किया जा रहा है वो किसान विरोधी है. बादल ने कहा है कि किसानों और सरकार के बीच कई दौर की बैठक हुई लेकिन सरकार के दिल में समाधान नहीं है. बादल के मुताबिक तीनों कानूनों को लेकर देश के किसी संगठन ने समर्थन नहीं जताया है. बादल ने कैप्टन पर भी निशाना साधा और कहा कि केंद्र सरकार ने उनकी कमजोरियों को पकड़ा हुआ है इसलिए कैप्टन केंद्र सरकार की ही भाषा बोल रहे हैं.

Budget 2021नरेंद्र मोदीसुखबीर सिंह बादलNarendra Modiबजट 2021Sukhbir Singh Badal

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'