बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक सुभाष घई 24 जनवरी को 76 साल के हो गए. सुभाष घई ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक अभिनेता के रूप में की थी. FTII पुणे से फिल्म और अभिनय की ट्रेनिंग लेने के बाद सुभाष घई मुंबई हीरो बनने आए थे. 'उमंग' और 'गुमराह' जैसी फिल्मों में वो बतौर अभिनेता नजर भी आये. लेकिन, अभिनय में वो बात नहीं बनी तो वो डायरेक्शन में आ गए. लेकिन इसे बड़े पर्दे का मोह ही कहा जाए कि वे अपनी लगभग सभी फिल्म के एक सीन में जरूर नजर आते थे.