बिहार के सासाराम में कोरोना के चलते कोचिंग बंद करने से भड़के छात्र, खूब मचाया उत्पात

Updated : Apr 05, 2021 18:38
|
ANI

बिहार में कोरोना वायरस के मामलों में फिर से इजाफे के चलते राज्य के शैक्षणिक संस्थान बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं. जिनके खिलाफ सासाराम में स्टूडेंट्स सड़क पर उतर आए. छात्रों के एक गुट ने इलाके में काफी उपद्रव मचाया. इस दौरान, कई वाहनों के शीशे भी तोड़े. इसके अलावा, जिला न्यायालय के बाहर भी खूब उत्पात मचाया. आगजनी की भी ख़बरे सामने आईं हैं. हालांकि, पुलिस प्रशासन ने भी प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स को काबू में करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया. 

बता दें कि रविवार को कोचिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार ने भी शिक्षण संस्थानों को बंद किए जाने के फैसले का विरोध किया था. एसोसिएशन के मुताबिक, कोरोना की गाइडलाइन्स के तहत क्लासेज आयोजित कराई जा रही हैं.

education instituteBiharCOVID 19

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या