सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंकों की देशव्यापी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है. इससे देश में करीब 2 करोड़ चेक क्लीयर नहीं हो हुए हैं...इसके साथ ही करीब 70 हजार करोड़ के कारोबार के नुकसान का भी अंदेशा है.इसके अलावा, जमा, नकद निकासी और कारोबारी लेनदेन पर भी खासा असर दिखा. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मसले पर ट्वीट किया है. राहुल ने लिखा कि सरकार प्रॉफिट को प्राइवेटाइज़ कर रही है और घाटे का राष्ट्रीयकरण कर रही है. उन्होंने कहा कि PSB को मोदीक्रॉनी को बेचना भारत की वित्तीय सुरक्षा के साथ समझौता है. मैं इस मसले पर बैंक कर्मचारियों के साथ हूं. बता दें कि दो सरकारी बैंकों को निजी करने के सरकार के फैसले के खिलाफ बैंक यूनियनों ने हड़ताल की हुई है. इससे बैंकिंग सेवा ठप हो गई है.