Suez Canal में फंसा कंटेनरश‍िप हटाया गया, बुरी तरह प्रभावित था जल यातायात

Updated : Mar 29, 2021 20:31
|
Editorji News Desk

स्वेज नहर (Suez canal) में 23 मार्च से फंसा एक विशालकाय मालवाहक जहाज Ever given आखिरकार बाहर निकल गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब यह जहाज धीरे-धीरे अपनी मंजिल की ओर चल पड़ा है. स्वेज नहर में इस बड़े जहाज के फंसने से इस मार्ग से होने वाला जल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ था. इसे निकालने के लिए 2 स्पेशल नौकाएं दिन रात कड़ी मशक्कत कर रहीं थी. लगातार पांच दिन तक नहर के किनारे पर जेसीबी जैसी मशीनें लगाकर मिट्टी हटाई गईं. साथ ही ड्रेजर के जरिए शिप के नीचे से मिट्टी हटाई. इन पांच दिनों में लाखों टन मिट्टी हटाई गई. बता दें इस जहाज का नाम 'एवर गिवेन' था, जो 400 मीटर लंबा और 59 मीटर चौड़ा था. ये जहाज चीन से नीदरलैंड्स के बंदरगाह शहर रोटेरडम जा रहा था. 

Suez CanalContainer ship stuckEgyptcontainerEgyptian

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?