चित्रकूट में वीकेंड लॉकडाउन का पालन करवाने गए अधिकारियों पर पत्थरों से हमला

Updated : Apr 12, 2021 10:31
|
Editorji News Desk

धर्मनगरी चित्रकूट में लॉकडाउन का पालन करवाने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ असमाजिक तत्वों ने पत्थरों से हमला कर दिया. दरअसल यहां के नयागांव इलाके में 60 घंटे का लॉकडाउन लगा है. इसी वजह से पुलिस एक टीम आसपास के इलाकों में लोगों के बीच जाकर उन्हें घरों में रहने की हिदायत दे रही थी. इसी दौरान कुछ लोगों के ग्रुप ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया. हालांकि बाद में पुलिस की दूसरी टीम ने पहुंचकर मामले को संभाला और कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि सोमवार को पड़ने वाले सोमवती अमावस्या(Somvati Amavasya) के चलते चित्रकूट में मंदाकिनी स्नान और कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा में श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ने के मद्देनजर प्रशासन ने सख्ती की है. इसी भीड़ को रोकने को लेकर वीकेंड लॉकडाउन(Weekend Lockdown) लगाया गया था.

Madhya PradeshLOCKDOWNChitrakoot

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या