स्टीव स्मिथ ने डॉन ब्रैडमैन के टेस्ट औसत का रिकॉर्ड तोड़ा !

Updated : Sep 09, 2019 09:32
|
Editorji News Desk

एशेज़ सीरीज़ में स्टीव स्मिथ का सुपर फॉर्म इंग्लैंड की नाक में दम किए है तो साथ ही साथ डॉन ब्रैडमैन के बनाए कीर्तिमानों पर भी अपना असर दिखा रहा है. विदेशी जमीन पर ब्रैडमैन को पीछे छोड़ते हुए स्मिथ अब बेहतर औसत वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. विदेश में कम से कम 15 टेस्ट पारियां खेल चुके बल्लेबाजों के बीच स्मिथ का औसत जहां 108.6 है ... वहीं 96.8 की औसत के साथ ब्रैडमैन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. किसी एक टीम के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच का रिकॉर्ड भी स्मिथ के नाम दर्ज हो चुका है. इंग्लैंड के खिलाफ वो 7 बार मैन ऑफ द मैच बने हैं. यही नहीं, पिछले 8 एशेज़ टेस्ट में जिसमें ऑस्ट्रेलिया जीता है... 6 में स्मिथ मैन ऑफ द मैच बने हैं.

ASHESडॉन ब्रैडमैनSteve SmithDon Bradmanएशेज़स्टीव स्मिथ

Recommended For You