टेस्ट शतक की 'रेस' में स्टीव स्मिथ से आगे सिर्फ डॉन ब्रैडमैन

Updated : Aug 04, 2019 21:05
|
Editorji News Desk

इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में सैंकड़ा जड़ते ही... स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 25वां और एशेज में 10वां शतक भी जमा दिया. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक 22 बल्लेबाज़ 25 शतक तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं. लेकिन, इनमें सबसे तेजी से इस मुकाम को छूने वाले स्टीव स्मिथ, सर डॉन ब्रैडमैन के बाद दूसरे बल्लेबाज़ हैं. ब्रैडमैन ने जहां 68 पारियों में ही 25 टेस्ट शतक ठोके वहीं स्मिथ ने 119 पारियां खेलीं. इस लिस्ट में 127 पारियां खेलकर विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं. एशेज में सबसे तेज 10 शतक जमाने के मामले में भी स्टीव स्मिथ सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से ही पीछे हैं. ब्रैडमैन ने 37 पारियों में ये कमाल किया तो स्मिथ को 43 इनिंग खेलनी पड़ी है.

Steve SmithASHESडॉन ब्रैडमैनएशेजस्टीव स्मिथDon Bradman

Recommended For You