स्टालिन पर भड़कीं सुषमा-जेटली की बेटियां, DMK चीफ के बेटे ने PM को बताया था दोनों की मौत का जिम्मेदार

Updated : Apr 02, 2021 11:01
|
Editorji News Desk

डीएमके चीफ एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने बीजेपी नेता सुषमा स्वराज और अरुण जेटली की मौत के लिए प्रधानमंत्री के जिम्मेदार होने का आरोप लगा कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया. इंडिया टुडे में छपी खबर के मुताबिक उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज और अरुण जेटली की मौत पीएम मोदी के टॉर्चर और प्रेशर की वजह से हुई. जिसपर दोनों स्वर्गीय नेताओं की बेटियां भड़क गईं और करारा जवाब दे दिया. सुषमा की बेटी बांसुरी स्वराज ने उदयनिधि को ट्वीट कर कहा कि, कृपया मेरी मां की यादों का इस्तेमाल अपने चुनावी प्रोपेगेंडा के लिए ना करें! आपका दिया हुआ बयान गलत है. वहीं अरुण जेटली की बेटी सोनाली जेटली बख्शी ने भी ट्वीट कर कहा कि, उदयनिधि स्टालिन जी, मैं समझती हूं कि इस वक्त चुनावी दबाव है. लेकिम आप मेरे पिता का अनादर करेंगे तो मैं चुप नहीं रहूंगी. उन्होंने आगे लिखा कि, मैं दुआ करती हुं कि मेरे पिता और पीएम जैसे दोस्त थे आपको भी इस तरह की दोस्ती को जीने का मौक मिले.

PM ModiSushma SwarajStalinTamilnaduMK Stalin

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'