Updated : Apr 22, 2019 12:15
|
Editorji News Desk
गोवा सरकार ने रविवार को श्रीलंका में कई विस्फोट होने के बाद राज्यभर में गिरजाघरों की सुरक्षा कड़ी कर दी। इन विस्फोटों में 207 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यहां पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक प्रणब नंदा को गिरजाघरों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।