Taliban Govt: अफ़गानिस्तान की नई तालिबान सरकार में अभी से फूट पड़नी शुरू हो गई है. सूत्रों के हवाले से बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया कि, तालिबान के सह-संस्थापक मुल्ला ग़नी बरादर (Mulla Ghani Baradar) ने काबुल छोड़ दिया है. एक तालिबानी सीनियर अधिकारी के मुताबिक, बरादर और ख़लील उर-रहमान के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद बाद दोनों नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गए.
ये भी पढ़ें: Afghanistan: अफगान मूल के भारतीय कारोबारी का काबुल में अपहरण, फिरौती की मांग
बताया जा रहा है कि विवाद इसलिए हुआ क्योंकि अंतरिम सरकार में उप-प्रधानमंत्री बने बरादर, सरकार की संरचना से सहमत नहीं हैं. बरादर के काबुल छोड़ने की अफवाह तब तेज हो गई, जब वो सार्वजनिक मौजूदगी से नदारद दिखने लगे. सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबरें भी चलने लगीं. हालांकि, सोमवार को बरादार के नाम पर एक ऑडियो टेप जारी कर साफ किया गया कि वो यात्राओं के सिलसिले में बाहर हैं और बिल्कुल ठीक हैं.
दरअसल, अफगानिस्तान में जीत के श्रेय को लेकर तालिबान के नेता आपस में उलझ रहे हैं. रिपोर्टेस की मानें तो बरादर को लगता है कि उनकी डिप्लोमैसी के कारण ये जीत मिली जबकि हक़्क़ानी नेटवर्क के लोगों को लगता है कि ये जीत उनकी लड़ाई के दम पर मिली है. फिलहाल, अंतरिम सरकार में असहमति की चर्चा तो तेज है, पर तालिबान ने आधिकारिक रूप से इन खबरों को खारिज कर दिया है.