अब नेशनल हाईवे (National Highways) पर वाहनों की स्पीड लिमिट में बढ़ोतरी कर दी गई है. दरअसल पिछले दिनों केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को वाहनों की अधिकतम स्पीड लिमिट में संशोधन करने के निर्देश जारी किए थे, जिस पर अब अमल हो गया है.
सबसे पहले M1 Category वाहनों की बात करते हैं, यानि वो वाहन जिसमें ड्राइवर के अलावा 8 लोग सफर करते हैं. इन वाहनों के लिए Expressway with Access control वाली सड़कों पर अब स्पीड लिमिट 120 है.
4 या उससे ऊपर लेन वाले हाईवे पर स्पीड लिमिट 100 रखी गई है, नगरपालिका के तहत आने वाले सड़कों की स्पीड लिमिट 70 है तो दूसरी सड़कों के लिए भी ये लिमिट 70 ही है
ड्राइवर के अलावा 9 और उससे ज्यादा सवारी लेने जाने वाले वाहनों के लिए Expressway with Access control पर स्पीड लिमिट 100 है, तो 4 और उससे ऊपर लेन वाले हाईवे पर स्पीड लिमिट 90 रखी गई नगरपालिका के तहत आने वाले रोड्स पर ये लिमिट 60 है और दूसरी सड़कों पर भी ये लिमिट 60 ही है.
सामान इधर- उधर ले जाने वाले वाहनों के लिए Expressway with Access control पर स्पीड लिमिट 80 है,4 लेन और उससे ऊपर वाले हाईवे पर स्पीड लिमिट 80 तय की गई है तो नगरपालिका और दूसरे तरह के रोड के लिए स्पीड लिमिट 60 है.
मोटर साइकिल के लिए Expressway with Access control पर लिमिट 80 है तो 4 या उससे ऊपर लेन वाले हाईवे पर स्पीड लिमिट 80 रखी गई है और नगरपालिका के तहत आने वाले और दूसरे रोड पर ये लिमिट 60 है.