SpaceX Mission: सफल रहा स्पेस मिशन 'इंस्पिरेशन 4' , फ्लोरिडा के पास समुद्र में की लैंडिंग

Updated : Sep 19, 2021 14:07
|
Editorji News Desk

बिजनेसमैन एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी SpaceX का पहला ऑल सिविलियन क्रू स्पेस मिशन 'इंस्पिरेशन 4' अंतरिक्ष की सैर कर धरती पर सुरक्षित लौट आया है. आम नागरिकों के साथ ऑर्बिट (Orbit) में जाने वाला ये दुनिया की पहला स्पेस मिशन था, जिसने रविवार सुबह फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में भारतीय समयानुसार करीब 4:37 पर सफल लैंडिंग की.

ये भी पढ़ें । Afghanistan में महिला मंत्रालय बंद, तालिबान ने ज्यादा पाबंदियों वाला बनाया नया विभाग

इस मिशन में उड़ान भरने के लिए चार आम नागरिकों को शामिल किया गया था. 'इंस्पिरेशन 4' ने 16 सितंबर को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर में नासा के पैड 39 ए से उड़ान भरी थी. अपने आधाकारिक ट्विटर हैंडल से SpaceXने अंतरिक्ष यान की लैंडिंग का वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में लिखा- पृथ्वी पर आपका स्वागत है इंस्पिरेशन-4.
इस मिशन में जैरेड आइजैकमैन के साथ, हेली आर्सीनॉक्स, सियान प्रॉक्टर और क्रिस सेम्ब्रोस्की भी शामिल थे. टाइम मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक इस मिशन के लिए आइजैकमैन ने एलन मस्क को 200 मिलियन डॉलर की रकम चुकाई है. हालांकि 'इंस्पिरेशन 4' ने भविष्य के लिए स्पेस टूरिज्म के रास्ते खोल दिए हैं.

ये भी देखें । America: कोर्ट ने रद्द किए H-1B वीजा से जुड़े ट्रंप काल के नियम, भारतीय छात्रों के लिए बड़ी राहत

FloridaSpaceX CrewSpaceXElon Musk

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?