तमिल एक्टर सूर्या की फिल्म 'सोरारई पोटरु' ऑस्कर की दौड़ में शामिल हो गई हैं. ये फिल्म अब पूरी दुनिया में अपना परचम लहराएगी. सूर्या स्टारर सोरारई पोटरु को ऑस्कर की विभिन्न कैटेगरीज के लिए चुना गया है. निर्माता राजसेकर पांडियन ने खुलासा किया कि फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्कोर जैसी श्रेणियों के तहत ऑस्कर में प्रवेश किया है. बता दें सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित यह फिल्म कैप्टन गोपीनाथ के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने बजट एयरलाइन एयर डेक्कन की स्थापना की थी. इस फिल्म को OTT प्लैटफॉर्म अमेजन पर रिलीज किया गया था.