दुनियाभर से कई ऐसी खबरें आती रहती हैं, जो आपको चौंकाती हैं. ऐसा ही कुछ दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के प्रीटोरिया में हुआ, जहां एक महिला ने एक ही प्रेग्नेंसी में 10 बच्चों (Woman Gives Birth to 10 Babies) को जन्म देकर नया रिकॉर्ड बनाया है. जानकारी के मुताबिक 7 जून को 37 साल की गोसियामी धमारा सिटहोल नाम की महिला ने एक साथ दस बच्चों को जन्म देकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) बना दिया है. पहले से ही जुड़वां बच्चों की मां सिथोले ने 7 लड़कों और 3 लड़कियों को जन्म दिया है. इससे पहले 9 बच्चे एक साथ जनने का रिकॉर्ड माली की महिला के नाम था जिन्होंने इसी साल मई में ये रिकॉर्ड कायम किया था.
प्रिटोरिया न्यूज समेत दूसरे लोकल टीवी चैनलों ने भी इस खबर की पुष्टी की है. तो वहीं सिथोले ने बताया है कि वो अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर शुरुआत में काफी हैरान और परेशान थीं, लेकिन अब जब सबकुछ ठीक से हो गया है तो वो काफी खुश हैं. सिथोले का कहना है कि उसने किसी भी तरह का फर्टिलिटी ट्रीटमेंट नहीं लिया था.