सौरव गांगुली हुए होम क्वारंटीन, बड़े भाई स्नेहाशीष कोरोना पॉजिटिव

Updated : Jul 16, 2020 08:20
|
Editorji News Desk

बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद BCCI अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली होम क्वारंटीन हो गए हैं. क्रिकेट एसोशिएसन ऑफ बंगाल के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्नेहाशीष गांगुली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ख़बरों की मानें तो कोलकाता में सौरव और उनके भाई स्नेहाशीष एक ही घर में अलग-अलग फ्लोर पर रह रहे थे. ये भी कहा जा रहा है कि 8 जुलाई को सौरव गांगुली ने जन्मदिन अपने भाई समेत पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट किया था. होम क्वारंटीन हुए सौरव गांगुली के भी अब जल्दी ही कोरोना टेस्ट कराए जाने की ख़बरें हैं.

CABकोरोना वायरसCOVID-19सौरव गांगुली

Recommended For You