कटरीना कैफ की छोटी बहन इसाबेल कैफ और सूरज पंचोली की फिल्म 'टाइम टू डांस' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने जा रही है. सूरज ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर और रिलीज डेट इंस्टाग्राम एकाउंट से रिवील किया है. पोस्टर में इसाबेल डांस के पोज में हैं, जबकि दूसरे पर सूरज खुद भी इसी तरह के पोज में हैं. इस पोस्ट में सूरज ने नेटफ्लिक्स इंडिया को मेंशन किया है. बता दें ये फिल्म 12 मार्च को रिलीज होगी.