फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले सोनू सूद असल जिंदगी में लोगों के लिए रियल हीरो हैं. सोनू सूद ने अब जरूरतमंद लोगों को इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा यानी ई रिक्शा बांटने का फैसला किया है. सोनू सूद ने इसकी शुरुआत अपने होमटाउन पंजाब के मोगा से की. सोनू ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है. आप भी देखिए सोनू की दरियादिली का ये वीडियो.