Sonu Sood IT Raid: कोरोना संकट के दौरान गरीबों और मजबूरों के मददगार बने एक्टर सोनू सूद के घर इनकम टैक्स सर्वे ने हड़कंप मचा दिया है. सियासी गलियारे से लेकर सोशल मीडिया तक पर लोग सोनू के सपोर्ट में आवाज बुलंद करते दिख रहे हैं. हाल ही में दिल्ली सरकार के स्कूल स्टूडेंट्स के मेंटॉरशिप प्रोग्राम के ब्रांड एंबेसडर बने सोनू सूद को लेकर, AAP पार्टी ने भी इस 'IT सर्वे' के खिलाफ मोदी सरकार पर हमला बोला है.
पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि - Modi Sarkar नाकारा सरकार है! सोनू सूद को सम्मानित करने की बजाय उन पर Income Tax के छापे मार रही है. जनता सब देख रही है, ये शर्मनाक है.
आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadhdha) ने लिखा कि - ये लाखों लोगों के लिए मसीहा माने जाने वाले एक परोपकारी शख्स पर एक असुरक्षित सरकार का हमला है. जिसका एकमात्र अपराध यह है कि उन्होंने गरीब और असहायों के कल्याण के लिए काम किया.
वहीं आप नेता आतिशी ने ट्वीट कर कहा- इस IT सर्वे से बीजेपी ने साफ संदेश दे दिया है कि वो उन लोगों को परेशान करेंगे, जो देश के लिए अच्छा काम करेंगे.