बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपने नेक कामों की वजह से लॉकडाउन के समय से ही सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी बीच सोनू सूद को लेकर एक और बड़ी खबर आई है. एक्टर के होम टाउन पंजाब के मोगा की एक सड़क का नाम उनकी स्वर्गीय मां सरोज सूद के नाम पर रखा गया है. सोनू ने अपने ट्विटर हैंडल पर सड़क के उद्घाटन की कुछ तस्वीरें भी शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि. मेरी मां के नाम पर मोगा में एक सड़क... प्रो. सरोज सूद रोड. मेरी सफलता का सही मार्ग. मिस यूं मां.'