कोरोना की दूसरी लहर में जहां प्रशासनिक तैयारियां फेल दिख रही हैं, वहीं सोनू सूद एक ट्वीट पर 15 मिनट में अस्पताल में बेड (Hospital Beds) और 30 मिनट में जरूरतमंदों तक इंजेक्शन (Remdesivir Injection) पहुंचवा रहे हैं. वह भी तब, जब सोनू सूद खुद कोरोना पॉजिटिव (Covid-19) हैं और क्वॉरंटीन में हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'सोनू सूद भाई, उमेश जी हमारे कैमरामैन में से एक हैं. उनके परिवार को मदद की जरूरत है. कृपया सहायता कीजिए.'
सोनू सूद ने क्वारंटीन में रहते हुए भी इस ट्वीट का न सिर्फ जवाब दिया, बल्कि मदद भी की. एक्टर ने लिखा, 'उन्हें 15 मिनट के अंदर आईसीयू में बेड मिलेगा. तैयार रहिए, उनको बचाइए,'
जिस पर तुरंत कार्यवाही हुई और यूजर ने सोनू को धन्यवाद कहते हुए रॉकस्टार कहा.