कोरोना के बढ़ते मामले और बिगड़ते हालातों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि इस संकट से पार पाने के लिए सबसे बड़ा मंत्र एकजुटता ही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार के हर उस फैसले के साथ है, जो देश को इस संकट से उबारने के लिए जाएंगे. साथ ही सरकार से अपील कि है कि वो इससे निपटने के लिए सभी राजनीतिक दलों के साथ मिलकर रणनीति बनाए.
सोनिया गांधी ने कहा कि ये वक्त केंद्र और राज्य सरकारों के जाग जाने और कर्तव्य निभाने का है. उन्होंने कहा कि केंद्र से मांग की है कि महामारी खत्म होने तक गरीबों के खाते में हजार रुपये खाते में डाला जाए. कोरोना टेस्टिंग बढ़ाई जाए और ऑक्सीजन, दवा और अस्पतालों का युद्व स्तर पर प्रबंध किया जाए और पूरे देश में टीकाकरण मुफ्त हो. इसके अलावा उन्होंने कोरोना के कारण अपनों को खोने वालों को प्रति संवेदना जाहिर की और लोगों से गाइडलाइंस फॉलो करने और एक-दूसरे की हर संभव मदद करने की अपील की.