Sonia Gandhi Meeting: विपक्ष को लामबंद करने के लिए सोनिया की बड़ी बैठक, 15 दल शामिल होंगे

Updated : Aug 20, 2021 10:15
|
Editorji News Desk

केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) के खिलाफ साझा रणनीति बनाने के लिए आज सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के नेतृत्व में 15 विपक्षी दल अहम बैठक करने वाले हैं. वर्चुअल होने वाली ये बैठक शाम 4 बजे शुरू होगी. इस बैठक में शरद पवार, ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, (Sharad Pawar, Mamata Banerjee, Uddhav Thackeray) एमके स्टालिन, हेमंत सोरेन जैसे बड़े नेता शामिल होंगे. हालांकि अहम ये भी है कि इस बैठक के लिए आम आदमी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी को कोई न्योता नहीं भेजा गया है. 

ये भी पढ़ें:  Rajya Sabha: धक्का-मुक्की याद कर मीडिया के सामने रोने लगीं कांग्रेस सांसद छाया वर्मा और फूलो देवी नेताम


कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर (Tariq Anwar) के मुताबिक इस बैठक में मुख्य रूप से विपक्षी एकता की बात होगी और इस पर रणनीति बनाई जाएगी कि आने वाले समय में कैसे एक मजबूत विकल्प तैयार हो. बैठक में कांग्रेस के अलावा टीएमसी, एनसीपी, शिवसेना, डीएमके, समाजवादी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल, नेशनल कॉन्फ्रेंस, सीपीएम, सीपीआई, जनता दल सेक्युलर इस बैठक में मौजूद रहेंगे. बता दें कि हफ्ते भर पहले खत्म हुए संसद के मानसून सत्र (monsoon session) के दौरान भी सरकार को घेरेबंदी में विपक्षी दल एकजुट नजर आए थे. ये बैठक इसी एकजुटता को आगे बढ़ाने की कोशिश है.

Sharad PawarMamata BanerjeeOpposition partiesSonia gandhi

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'