बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन क्वीन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) बीते दिनों करीब एक साल बाद लंदन से मुंबई लौटी थीं. मुंबई लौटने पर सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसे देख फैंस का कहना था कि वो प्रेग्नेंट (Pregnancy Rumours) हैं.
वहीं अब सोनम ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है, जो जिम वर्कआउट का है. इस वीडियो में सोनम स्पोर्ट्स ब्रा और लैगिंग्स में हैं. वीडियो में सोनम अपनी स्वेट शर्ट उठाकर आइने में देखकर वीडियो बना रही हैं, जिसमें उनकी टोंड एब्स और फिगर देखी जा सकती है. इस वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर लोगों को करारा जवाब दिया है.
ये भी पढ़ें: Twinkle Khanna ने की राखी सावंत की तारीफ, एक्ट्रेस ने जमकर किया डांस