तिहाड़ जेल भेजे गए सोमनाथ भारती, साल 2016 के AIIMS मारपीट केस में नहीं मिली राहत

Updated : Mar 23, 2021 23:36
|
Editorji News Desk

दिल्ली की एक अदालत के आदेश के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. मामला साल 2016 में दिल्ली स्थित AIIMS के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट करने का है जिस पर बीते जनवरी महीने में आदेश देते हुए मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने भारती को दो साल जेल की सजा सुनाई थी. हालांकि उस दौरान सजा के खिलाफ अपील के लिए भारती को हाथों-हाथ उन्हें जमानत भी दे दी गई थी. लेकिन मंगलवार को राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश ने सजा को बरकरार रखा और सजा के खिलाफ दायर की गई उनकी अपील खारिज कर दी. कोर्ट के आदेश पर भारती को तुरंत हिरासत में ले तिहाड़ जेल भेज दिया गया.

AIIMSSomnath BhartiTihar Jail

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या