कहीं रार-कहीं समर्थन, किसान बिल पर कैसा है NDA का गठबंधन ?

Updated : Sep 25, 2020 02:05
|
Editorji News Desk

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसान बिलों को लेकर मोदी सरकार का साथ दिया है. NDA में शामिल नीतीश कुमार ने कहा कि किसानों को गुमराह किया जा रहा है. उन्हें भटकाने की कोशिश हो रही है. नीतीश कुमार बोले कि किसानों के लिए पारित किए गए तीनों बिल उनके लिए बहुत फायदेमंद हैं और  
मोदी सरकार के कृषि विधेयक के साथ जेडीयू मजबूती से खड़ी है. हालांकि एनडीए की सबसे पुरानी सहयोगी शिरोमणि आकाली दल ने इस मसले पर सरकार का साथ छोड़ दिया है.

SADनीतीश कुमारअकाली दलJDUकिसान बिलNDA

Recommended For You