जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में तैनात एक भारतीय सैनिक के बर्फीले तूफान की चपेट में आने और भटक कर पाकिस्तान पहुंच जाने का मामला सामने आया है. देहरादून के रहने वाले हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी के परिवार ने सरकार से उनको सुरक्षित लाने की मांग की है. हालांकि सेना ने अभी तक उनके पाकिस्तान में होने कि पुष्टि नहीं की है. 11 गढ़वाल राइफल्स में तैनात राजेंद्र की पत्नी ने बताया कि आठ जनवरी को राजेंद्र की यूनिट से फोन आया और उनको मिसिंग बताया गया. अधिकारीयों ने कहा की वो उनकी तलाश में जुटे हैं लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है.