आसमान से गिरते दिलकश सफेद फाओं का ये खूबसूरत नजारा है हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति का. बर्फ़बारी के बाद इस पूरे इलाके में सफेद चादर बिछ गई है और तापमान शून्य से नीचे चला गया है. जहां केलांग में अच्छी तादाद में बर्फ गिरी वहीं रोहतांग, किन्नौर, शिंकुला और बारालाचा में भी कुछ कम लेकिन बर्फ़बारी हुई. इसके अलावा बारालाचा में बर्फबारी होने से मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया है तो शिंकुला में बर्फ़बारी होने से जांस्कर घाटी का संपर्क मनाली से कट गया है. पहाड़ों पर मौसम की इस करवट का असर मैदानी भागों में भी महसूस होने लगा है.