कश्मीर घाटी में 31 दिसंबर 2019 की मध्यरात्रि से एसएमएस सेवाएं बहाल हो गईं हैं. इसके अलावा अस्पतालों में भी ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू हो गई है. दरअसल आर्टिकल 370 के हटाए जाने के बाद सुरक्षा कारणों से जम्मू-कश्मीर में 5 अगस्त से ही सभी मोबाइल और लैंडलाइन सेवाएं बंद थी. इससे पहले 14 अक्टूबर को घाटी में पोस्टपेड सर्विस बहाल कर दिए गए थे. अगस्त में संसद के जरिए सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटा दिया था. साथ ही राज्य को दो हिस्सों में बांटकर उसे केंद्रशासित राज्य में तब्दील कर दिया था.