कैरिबियाई देश हैती (Haiti Plane Crash) में एक प्लेन क्रैश में 6 लोगों (Six Died in Plane Crash) की मौत हो गई. यह एक निजी विमान था, जिसमें सवार सभी लोगों की क्रैश में जान चली गई. ये घटना शुक्रवार की है, जिसकी पुष्टि हैती के राष्ट्रीय सिविल एविएशन विभाग ने की है. ये एक सिंगल इंजन सिक्स सीटर प्लेन था, जिसके क्रैश होने की वजहों का पता लगाया जा रहा है.
बता दें कि मरने वालों में 2 अमेरिकी नागरिक भी हैं. अमेरिकी कंपनी गॉस्पल ने एक फेसबुक पोस्ट लिखकर जानकारी दी है कि दो अमेरिकी नागरिक जिनका नाम ट्रेंस हॉस्टेटियर और जॉन मिलर था.
यह भी पढ़ें: Pakistan-USA: प्रधानमंत्री इमरान खान बोले- अमेरिका को सैन्य ठिकाने नहीं देगा पाकिस्तान