CBSE की 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द (CBSE 12th Exams) होने से छात्रों, अभिभावकों और टीचरों सब में खुशी है. दरअसल कोरोना की दूसरी लहर का क़हर देख कर हर कोई चिंतित था कि कहीं ये इम्तेहान कोरोना की दावत न बन बैठे.
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जो ये कह रहे थे कि बिना वैक्सीनेशन के बोर्ड परीक्षा नहीं होनी चाहिए, उन्होंने भी खुशी जताई है और कहा है कि - हम सभी अपने बच्चों की सेहत को लेकर फिक्रमंद थे. ये बड़ी राहत है.
हालांकि अब हर छात्र और अभिभावक के मन में एक ही सवाल है, आखिर कैसे होगा मूल्यांकन. किस आधार पर नतीजे दिए जाएंगे. CBSE को जल्द ही इसफर फैसला लेना है.
यह भी पढ़ें | CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, पीएम की बैठक में हुआ फैसला