बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) जल्दी ही मां बनने वाली हैं. लिहाजा इन दिनों वे काम से दूर घर पर ही समय बिता रही हैं.
अब श्रेया घोषाल के परिवार और दोस्तों ने उनका बेबी शॉवर (Baby Shower) डिजीटली मनाया. सभी दोस्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जश्न में शामिल हुए जिसकी तस्वीरें श्रेया ने सोशल मीडिया पर शेयर की.
बता दें श्रेया घोषाल ने 4 मार्च को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर दी थी, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थीं.