Sidhu Vs Captain: सुलझ गया पंजाब कांग्रेस का संकट, कैप्टन-सिद्धू ने की गर्मजोशी से मुलाकात

Updated : Jul 23, 2021 13:52
|
Editorji News Desk

महीनों तक चले मनमुटाव के बाद पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में अब सब पटरी पर आता दिख रहा है. शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह (Navjot Singh Sidhu and Captain Amarinder Singh) चाय पर मिले और उससे पैदा हुई गर्मजोशी से दोनों के रिश्तों में जमी बर्फ पिघल गई. चंडीगढ़ में हुई बहुप्रतीक्षित मुलाकात पर दिल्ली में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी खुशी जताई.

पहले से बने प्लान के मुताबिक नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष (State President) नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चाय पार्टी का आयोजन किया. पंजाब कांग्रेस भवन में आयोजित इस पार्टी में सबसे पहले खुद सिद्धू कुछ विधायकों के साथ पहुंचे. थोड़ी देर बाद जब कैप्टन अमरिंदर सिंह आए तो सिद्धू ने आगे बढ़कर उनका स्वागत किया. दोनों के बीच खासी गर्मजोशी दिखी. नाश्ते के टेबल पर दोनों साथ ही बैठे दिखे.

इससे पहले गुरुवार को दोनों खेमों ने एक दूसरे से माफीनामा देने की बात कही थी लेकिन शुक्रवार को आई तस्वीरें दोनों गुटों में टकराव खत्म होने का संदेश दे रही थीं.

Navjot Singh Sidhupunjab congessAmrindar Singh

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'