टीवी के स्टार एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ दूसरी हस्तियां भी शॉक में हैं. सोशल मीडिया पर तमाम लोग और फैंस अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी उनके निधन पर दुख जताया है.
फेसबुक पोस्ट में राहुल ने लिखा- सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार, दोस्तों और फैंस के प्रति मेरी संवेदना है. इस तरह छोटी उम्र में अभिनेता के निधन की खबर पूरे देश में एक सदमे की लहर की तरह है. बता दें कि बुधवार रात बिग बॉस-13 (Big Boss-13) के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. मुंबई के कूपर अस्पताल (Cooper Hospital) के मुताबिक सिद्धार्थ की मौत अस्पताल में लाए जाने से पहले ही हो गई थी. हालांकि मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम के बाद हो सकेगा.
ये भी पढ़ें: Sidharth Shukla Death: डॉक्टरों का दावा- अस्पताल लाने से पहले ही दम तोड़ चुके थे सिद्धार्थ शुक्ला