ज़्यादा विटामिन सी का सेवन हो सकता है खतरनाक

Updated : Jan 21, 2021 13:34
|
Editorji News Desk

साल 2020 में इंटरनेट पर जो शब्द सबसे ज़्यादा सर्च किया गया वो था इम्यूनिटी. एक्सपर्ट ने दावा किया कि विटामिन-सी इम्यूनिटी बेहतर करने में कारगर है. फिर क्या था हमने अंधाधुंध तरीके से विटामिन सी अपनी डाइट में शामिल करना शुरू कर दिया. जो कि आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचाने लगा. हम आपको बताते हैं अत्यधिक मात्रा में विटामिन-सी लेने के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं.
उल्टी-दस्त-
एक्सपर्ट का मानना है कि विटामिन-सी का ज़्यादा सेवन करने से आपको डायरिया की शिकायत हो सकती है. पेट खराब हो सकता है और उल्टी-दस्त की समस्या बढ़ सकती है.

हार्टबर्न-
हार्टबर्न की समस्या भी विटामिन-सी के साइड इफेक्ट में शामिल है. इसमें छाती के निचले और ऊपरी हिस्से में जलन महसूस होने लगती है और गले में जलन की समस्या बढ़ सकती है.

जी मिचलाना-
विटामिन-सी के बहुत ज्यादा सेवन से आपको मतली यानी जी मिचलाने की समस्या हो सकती है. फलों से ऐसी दिक्कत होने की संभावना कम है, लेकिन बाजार में मिलने वाले विटामिन-सी युक्त सप्लीमेंट्स को कम ही मात्रा में लें.

एब्डॉमिनल क्रैम्प-
विटामिन-सी का बहुत ज्यादा सेवन करने से आपको पेट में ऐंठन या मरोड़ की दिक्कत भी हो सकती है. इसलिए एक बार में ज्यादा विटामिन-सी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से परहेज करें.

अनिद्रा या सिरदर्द-
विटामिन-सी के बहुत ज्यादा सेवन से आपको इंसोमेनिया (अनिद्रा) और सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है. रात में सोते वक्त बेचैनी बढ़ सकती है. इसलिए इस तरह की चीजों को रात में सोने से पहले न खाएं.

covidside effectvitamin C

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी