वेब ने ना सिर्फ़ एक्टर्स बल्कि म्युजिशियन्स समेत कई और तरह के टैलेंट को नया जीवन दिया है, ऐसा कहना है श्वेता त्रिपाठी है. ‘मसान’ फ़ेम त्रिपाठी ‘मिर्ज़ापुर’ जैसे कई वेब सीरीज़ में काम कर चुकी हैं. त्रिपाठी ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा कि OTT पर कैरेक्टर्स आम सिनेमा की तरह ड्राई क्लीन्ड नहीं होते, वो आम लोगों जैसे होते हैं. बात दें कि श्वेता ‘द ट्रिप’, 'ट्रिपलिंग’, ‘द गॉन गेम’, ‘कार्गो’ और रात अकेली है जैसी अन्य वेब सीरीज़ में भी काम कर चुकी हैं.