दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें आज भी फैंस और उनके परिवार के जहन में ताजा हैं. सुशांत की बहनें सोशल मीडिया के जरिए भाई को याद कर अक्सर उनकी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अब अपने बेटे निर्वाण का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए कई फोटो और एक थ्रोबैक वीडियो शेयर की है. जिसमें सुशांत भी अपने भांजे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सुशांत के फैन्स वीडियो देखकर उन्हें याद कर रहे हैं.