मशहूर एक्ट्रेस श्रुति हासन ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है. श्रुति 'बाहुबली' फेम प्रभास के साथ फिल्म 'सालार' में सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आएंगी. प्रभास ने श्रुति की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हैप्पीएस्ट बर्थडे श्रुति हासन. 'सालार' में आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं.' बता दें प्रभास इस फिल्म के साथ एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं.