अदाकारा श्रद्धा कपूर ने अपनी शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है. उनसे इस बारे में पैपारज़ी ने तब सवाल कर दिया जब वो मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थीं. श्रद्धा से जैसे ही ये सवाल हुआ उन्होंने मराठी में जवाब दिया, "आपलोग क्या बात कर रहे हैं?" बता दें कि उनकी शादी की अफवाह ने तब ज़ोर पकड़ा जब वरुण धवन ने फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा के शादी की लाइन में होने का हिंट दिया. रूमर है कि श्रद्धा और रोहन डेट कर रहे हैं.