वीकेंड के मौके पर अदाकारा श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने एक दिल ललचाने वाली वीडियो पोस्ट की है. वीडियो का लोकेशन सेलिब्रिटीज़ का फेवरेट हॉलीडे डेस्टिनेशन मालदीव (Maldives) का है. इसमें श्रद्धा डाइव लगाकर समंदर के पानी में चली जाती हैं. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'Life under water.' पानी के भीतर का नज़ारा काफी मनोरम है. करीब छह करोड़ फॉलोअर्स वाली कपूर की इस वीडियो को इंस्टाग्राम (Instagram) पर खासा पंसद किया जा रहा है.